हल्द्वानी:अंजुमन सिद्दिकियान ने मेधावी छात्रों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

Haldwani News: अंजुमन सिद्दिकियान द्वारा बुधवार को चोरगलिया रोड स्थित एवन ए ज़हूर मैरिज हॉल में मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में प्रेरणा का संचार करना था। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव मोहम्मद नासिर शामिल हुए। उन्होंने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ-साथ डॉक्टर, वकील, पत्रकार, पीएचडी धारक और अन्य समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 60 से अधिक लोगों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कई वक्ताओं ने मंच से छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्हें आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह की गरिमा बढ़ाने वालों में अंजुमन सिद्दिकियान के सदर राशिद गुड्डू, नायब सदर सईद अहमद सिद्दीकी और मोहम्मद यूसुफ, जनरल सेक्रेटरी उज़ैर फ़िरोज़, कोषाध्यक्ष अख्तर नईम, तालीमी कमेटी के सेक्रेट्री मज़हर हुसैन, फैज़ान सिद्दीकी, बशारत उल्लाह, आज़म सिद्दीकी, इमदादी कमेटी के सेक्रेट्री फरीद अहमद समेत संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सभी सम्मानित लोगों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया। अंजुमन सिद्दिकियान का यह प्रयास समाज में शिक्षा और सेवा भावना को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।