हल्द्वानीः अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, राजीव लोचन बने कुमाऊँ मंडल प्रभारी

Haldwani News: आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, जिला, महानगर और मुखानी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में एक निजी होटल में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अनुजकांत अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे, महानगर अध्यक्ष परविंदर सिंह नागपाल ने संयुक्तरूप से पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रदेश प्रवक्ता अनुज अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हल्द्वानी में पहली बार व्यापारियों के हितों के लिए बहुत शीघ्र व्यापारी संवाद चौपाल का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें तमाम व्यापारिक समस्याओं का निदान होगा।
जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि शीघ्र नैनीताल जिले में कार्यकारिणी गठित की जाएगी और व्यापारी हितों के लिए हम सब मिलकर एक साथ खड़े होंगे। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चौहान, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना रावत, कुमाऊँ मंडल प्रभारी राजीव लोचन को पदभार सौंपा गया।

इसके अलावा जिला महामंत्री मनोज जोशी, जिला वरिष्ठ सलाहकार देवेन्द्र बंगा, जिला मीडिया प्रभारी लव बक्शी, जिला सचिव घनश्याम रूवाली, जिला उपाध्यक्ष विनोद पाठक को जिला अध्यक्ष डिम्पल पांडे द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया। वहीं महानगर अध्यक्ष परमिंदर नागपाल ने महानगर इकाई का विस्तार करते हुए इर्शाद सिद्दिकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र चौहान, असीम और जुहैब अन्वर को सचिव, मयंक गुप्ता और फुरकान खान को कार्यकारिणी सदस्य, अलीम गोल्डन को उपसचिव और शानू खान को उपाध्यक्ष बनाया। साथ ही मुखानी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिगंबर भोजक को सौंपी गई जबकि बालम जोशी महामंत्री, दीपक जोशी कोषाध्यक्ष, हैदर अली सचिव, नुसरत वारसी उपाध्यक्ष और अमित चौहान को मुखानी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।