हल्द्वानीः सवारियों से भरी बस सड़क किनारे लटकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: खबर कालाढूंगी से है। जहां देर शाम कालाढ़ूंगी में एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि उससे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आगे पढ़िए…

बताया जा रहा है कि एक निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बैलपड़ाव पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।