हल्द्वानीः शरीफा बेगम लाती थी लड़कियां तो तान्या शेख चलाती थी धंधा, ग्राहक फैजल समेत चार गिरफ्तार….

खबर शेयर करें

Haldwani Sex Racket: शहर में इससे पहले भी कई बार देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद देह व्यापार का धंधा जोरों शोरों से चलाया जा रहा था। जिस पर आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मकान मालिक का चालान भी किया गया है। अगला पैरा पढ़े…

पुलिस को सूचना मिली कि शहर में एक मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में दबिश दी गई। मकान में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान छापेमारी में एक पीड़ित महिला जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। साथ ही एक युवक जो ग्राहक था, वह आपत्तिजनक हालत में मिला। मौके पर पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। साथ ही एक युवक और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अगला पैरा पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः मामी से थे भांजे के संबंध, छोड़कर आयी तो भांजे ने कर लिया बेटे का अपहरण

इस दौरान जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो तानिया शेख ने बताया कि कलावती कॉलोनी के निवासी प्रवीण कुमार का घर उसने 12,000 रूपये हर महीने हिसाब से किराये में लिया था। जिसमंें वह सैक्स रैकेट का धंधा चलाती थी। देह व्यापार का धंधा चलाने वाली तानिया शेख को शरीफा बेगम देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी। पुलिस ने मौके से एक पीड़ित महिला को भी रेस्क्यू किया। अगला पैरा पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  Budget 2025:12 लाख तक इनकम पर 60 हजार फायदा, नई टैक्स रिजीम वाले फायदे में

वहीं मौके से देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख उम्र 23 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर उम्र 25 वर्ष निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि जिला इसाबेल थाना करीमगंज आसाम हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी और फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नई बस्ती काठगोदाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज किया है। इस दौरान सामने आया कि देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैसल खान के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में पहले भी मामले दर्ज है। वहीं मकान मालिक प्रवीण कुमार का किरायेदार का सत्यापन न करने पर 5000 रूपये का नगद चालान किया।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।