हल्द्वानीः शीतलाष्टमी महापर्व पर हल्द्वानी आ रहे भजन सम्राट अनूप जलोटा, यहां होगी विशाल भजन संध्या…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आगामी 15 मार्च को शीतलाष्टमी महापर्व पर विशाल भजन संध्या पर भजन सम्राट अनूप जलोटा हल्द्वानी आ रहे है। यह जानकारी धर्मार्थ श्री शीतला मंदिर कमेटी रानीबाग के पदाधिकारियों द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 मार्च को शीतलाष्टमी महापर्व पर सुबह 6 बजे गणेश पूजा, नवचण्डी पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। जो मां गार्गी के तट से शीतला माता मंदिर तक निकलेगी। आगे पढ़िए…

sheetala devi mandir kameti ranibag

इसके बाद अगले दिन 16 मार्च को दोपहर तीन बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने अपनी आवाज से माहौल को भक्तिभय बनाने आ रहे है। साथ ही दिल्ली से भजन गायक राहुल सिंह और मुंबई से भजन गायक संजय शांगलू प्रतिभाग करेंगे। अध्यक्ष सचिन साह एवं समस्त धर्मार्थ श्री शीतला मंदिर कमेटी रानीबाग द्वारा सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शीतलाष्टमी महापर्व में शामिल होने का निवेदन किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।