हल्द्वानीः (दुःखद)- सांड से टकराया बाइक सवार युवक, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का सांया…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर को जा रहे युवक की बाइक सांड से टकराने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष सोमवार की देर साम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था, राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था, परंतु मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।युवक के दो मासूम बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है, मनोज की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।