हल्द्वानीः डीएम द्वारा अधिशासी अभियंता पर कार्यवाही को लेकर कमीश्नर से मिले लोनिवि अधिकारी….

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिवस जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने एसडीएम ऋषिकेश को सड़क निर्माण व गड्ढों को भरने के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में इंजीनियर धीरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिये है। जिस पर नैनीताल जिले के सभी अधिशासी अभियंताओं ने कुमाऊं कमीश्नर दीपक रावत को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन की तैयारी के चलते अस्थाई खण्ड, लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश द्वारा सड़क निर्माण का कार्य अपने स्तर से पूरा कर लिया गया था, लेकिन सड़क का काम पूरा होने के बाद यूपीसीएल द्वारा बिजली लाइन के लिए सड़क को खोदा गया है। आगे पढ़िए…

उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में विभाग द्वारा रामनगर में आयोजित जी-20 सम्मेलन से सम्बन्धित मार्ग कार्यों का काफी कम समय में कुशलतापूर्वक सम्पादन कराया गया है। लोक निर्माण विभाग का उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है, लेकिन जिलाधिकारी देहरादून की इस कार्यवाही से समस्त अभियन्ताओं एवं कार्मिकों का मनोबल गिरा है और समस्त कार्मिकों मे अत्यन्त रोष व्याप्त है। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून द्वारा की गई कार्यवाही पर न्याय की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।