हल्द्वानीः JEE मेन में इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों का दबदबा

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: JEE मेन 2024 में इंस्पिरेशन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय नाम रोशन किया। इस बार विद्यालय के सात बच्चों ने बाजी मारी, जिनमें रूद्र प्रताप सिंह धरमवाल का एनटीए स्कोर 97.97, राजकमल प्रसाद 97.27, कनक महेश्वरी 96.46, राहुल कार्की 96.7, ऋषभ पाण्डे 95.91, प्रविज्ञा नेगी 91.67, मयंक तिवाड़ी 84.30 रहा।
विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं चाहे वह एनडीए हो, नीट हो, चाहे सीए हो, बैंक हो हर स्थान में अपना परचम लहरा रहे हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया,चेयरपर्सन डा. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।