हल्द्वानीः सीएम धामी कल नैनीताल जिला भ्रमण पर, देखिए पूरा कार्यक्रम…

खबर शेयर करें

Haldwani News: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जिला भम्रण पर आ रहे है। जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रातः 10.45 बजे आईटीआई हेलीपैड नंदना खटीमा उधम सिंह नगर से प्रस्थान कर, प्रातः 11 बजे केलाखान हेलीपैड नैनीताल पर आगमन करेंगे। इसके बाद 12 बजे डीएसए मैदान नैनीताल में स्व एनके आर्य मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। 12.55 बजे केलाखान हेलीपैड से प्रस्थान कर, दोपहर 1.10 बजे पीएनजी डिग्री कॉलेज हेलीपैड रामनगर के लिए रवाना होंगे। 1.30 बजे हनुमान धाम छोई रामनगर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 03.05 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।