हल्द्वानीः देर रात सिंधी चौराहे पर धूं-धूं कर जला उठा पान भंडार, लाखों का नुकसान…

खबर शेयर करें

Haldwani News: देर रात सिंधी चौराहे पर स्थित एक पान भंडार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान चैराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहंुची दमकल के दो वाहनों ने आग काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची।

आग लगने की खबर दुकान स्वामी को दी गई। सूचना पर दुकानदार वरुण तेजवानी के होश उड़ गये। उसनेबताया कि आग से करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के सामान का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। गनीमत रही की आग ने बड़ा विकाराल रूप नहीं लिया और मौके पर दमकल वाहनों ने आग बुझा दी नहीं तो आसपास दुकानों और रेस्टोंरेंट को भी नुकसान हो सकता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।