हल्द्वानीः कच्ची शराब की पक्की तस्कर निकली महिला, अब पांचवीं बार पकड़ी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शराब और स्मैक के मामलों में अधिकांश पुरूष तस्कर ही पकड़े जाते है, इसकी खबरें आये दिन आते रहती है। इस बार शराब तस्करी में पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। नशे के खिलाफ अभियान में अवैध शराब के साथ मुखानी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार’ किया है। अगला पैरा…

मुखानी पुलिस द्वारा लामाचौड़ तिराहे के पास मुखानी में एक महिला को ’183 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम चंद्र किरन सागर’ पत्नी पूरन सागर निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़ बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि इससे पहले भी महिला के खिलाफ चार बार मामले दर्ज हुए है। लेकिन इसके बावजूद फिर भी महिला ने शराब का धंधा नहीं छोड़ा। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।