हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इस लिए मांगी थी रिश्वत…

खबर शेयर करें

Haldwani News: विजिलेंस ने एक रिश्वत लेते ग्राम प्रधान का धर दबोचा है। एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गिरधरनगर तहसील गदरपुर कविता गुम्बर को शिकायतकर्ताओं कौशल कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी गिरधरनगर, जय सैनी पुत्र पूरन लाल निवासी किशनपुर तथा हरिशंकर शर्मा पुत्र भगवानदीन शर्मा गोपालनगर तहसील गदरपुर के स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि के लिए फाइल में हस्ताक्षर करने के लिए हर एक से 2000-2000 रूपये कुल 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ग्राम प्रधान के निवास पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आगे पढ़िए…

विगत 17 मार्च को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि रूपये 12000 प्राप्त करने के लिए अपने सभी दस्तावेज ग्राम प्रधान कविता को दे दिये गये थे, लेकिन रिश्वत की धनराशि नहीं मिलने के कारण अनुदान प्राप्त करने की फाइल उनके पास नहीें की गई। जिस पर शिकयतकर्तओं द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी। आरोप की जांच के लिए विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, दीप जोशी, ममता तिवारी, दीपा टम्टा, गिरीश जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।