हल्द्वानीः (अजब-गजब)- सुशीला तिवारी अस्पताल का एक और कारनामा, अब पत्रकार का ब्लैड ग्रुप ही बदला…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी का सुशीला तिवारी अस्पताल हमेशा की चर्चाओं में रहा है। यहां हर दिन नये-नये कारनामे सामने आते रहते है। अब एक खबर ऐसी है कि जो आपको चौका देगी। यहां एक युवक का ब्लैड ग्रुप ही बदल गया। युवक ने बाहर लैब में जांच कराई जो दूसरा ब्लैड ग्रुप निकला जबकि सुशीला तिवारी अस्पताल में अलग ब्लैड ग्रुप था। इसमें आश्चर्य की बात यह है कि ऐसा यहां रोज आम जनता के साथ होता है इस बार एक पत्रकार के साथ हुआ तो वह हैरान रह गये। पत्रकार का कहना था कि उसका ब्लैड गु्रप बी पॉजिटिव था लेकिन जब सुशीला तिवारी अस्पताल में जांच कराई तो पता चला कि उसका ब्लैड ग्रुप ए है। हैरानी की बात यह है कि पत्रकार साहब की उम्र 40 वर्ष है। सुशीता तिवारी का कारनामा देखने के बाद वह भी कुछ देर के लिए कन्फूज हो गये, लेकिन मेरा सही ब्लैड ग्रुप क्या है। अगला पैरा पढ़े…

हल्द्वानी निवासी एक न्यूज चैनल के पत्रकार की तबीयत खराब हुई तो वह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक को दिखाने के बाद उन्होंने जांच के लिए लिख दिया। उन्होंने जांच की तो अगले दिन रिपोर्ट लेने गये तो वह रिपोर्ट देखकर चौक रिपोर्ट में उनका ब्लैड ग्रुप ए पॉजिटिव लिखा था जबकि उनका कहना है कि उनका ब्लैड ग्रुप बी पॉजिटिव है। ऐसे में पत्रकार साहब अपने ब्लैड ग्रुप को कन्फूजन में है। साथ ही रिपोर्ट को लेकर भी असमंजस्य में है, कि अगर ब्लैड गु्रप ही बदल दिया है तो क्या रिपोर्ट भी सही होगी। इसके बाद उन्होंने बाहर प्राइवेट लैब में जांच कराई तो वहां उनका ब्लैड ग्रुप बी पॉजिटव लिखा आया, पत्रकार साहब का कहना है कि उनका ब्लैड ग्रुप बी पॉजिटिव ही है, वह कितनी बार ब्लैड डॉनेट कर चुके है, लेकिन इस बार सुशीला तिवारी अस्पताल में गये तो उनका ब्लैड गु्रप ही बदल दिया। ऐसी लापरवाही से एक बार फिर सुशीला तिवारी अस्पताल चर्चाओं का विषय बना है, इससे पहले कई मामलों में अस्पताल का नाम खराब हो चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।