हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- शहर में एक और हत्या, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

Hadwani Crime News हल्द्वानी में इन दिनों अपराधों की जड़े जमा ली है। हाल ही में गोलीकांड के बाद मुखानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या कर दी गई। जैसे ही इस हत्याकांड का खुलासा हो सकता अब मोती नगर में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस में हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंडी चैकी क्षेत्र के मोतीनगर स्थित कुष्ट आश्रम में 60 साल के बुजुर्ग नैनराम की आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिकंदर को गिरफतार कर लिया। बताया जा रहा है। बुजुर्ग मूल रूप से नैनीताल जिले के धारी का रहने वाला है। फिलहाल शहर में लगातार हत्याओं से सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।