Govt Job: UKSSSC ने जारी की अधिसूचना, समूह ‘ग’ के 241 पदों पर भर्ती

खबर शेयर करें

Govt JobUKSSSC: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के तहत विभिन्न विभागों में विज्ञान, कृषि और जीव विज्ञान से संबंधित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 31 जनवरी, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 06 फरवरी, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी, 2025
  • लिखित परीक्षा (अनंतिम तिथि): 20 अप्रैल, 2025

रिक्त पदों का विवरण:

कुल 241 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत निम्नलिखित पद शामिल हैं:

  • कृषि विभाग:
    • सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) – 07 पद
    • प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) – 03 पद
  • डेयरी विकास विभाग:
    • वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक – 03 पद
  • उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग:
    • प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) – 06 पद
    • खाद्य प्रसंस्करण शाखा पर्यवेक्षक (कैनिंग) – 19 पद
    • खाद्य प्रसंस्करण शाखा पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) – 01 पद
    • मशरूम पर्यवेक्षक – 05 पद
    • प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) – 06 पद
    • प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) – 06 पद
  • पशुपालन विभाग:
    • पशुधन प्रसार अधिकारी – 120 पद
    • प्रयोगशाला सहायक – 07 पद
    • स्नातक सहायक – 02 पद
  • कारागार विभाग:
    • फार्मासिस्ट – 10 पद
  • उत्तराखंड जल संस्थान:
    • कैमिस्ट – 12 पद
  • विधि विज्ञान प्रयोगशाला:
    • फोटोग्राफर – 03 पद
  • सिंचाई विभाग:
    • प्रतिरूप सहायक – 25 पद
    • वैज्ञानिक सहायक – 06 पद
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट जारी, सुबह-सुबह आया स्कूलों की छुट्टी का आदेश

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 28 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों का चयन ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा तिथि अनंतिम है और इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर इसकी सूचना आयोग की वेबसाइट, समाचार पत्रों, SMS और E-Mail के माध्यम से दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बुधवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने जारी किया ये आदेश

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, डाक द्वारा कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
  • सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की वेबसाइट, SMS और E-Mail द्वारा ही दी जाएंगी।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।