BSF Recruitment: सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती सहित अन्य पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। बीएसएफ द्वारा इंजीनियरिंग सेट अप में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार 72 पदों पर भर्ती की जानी है इनमें से 32 पद अनारक्षित हैं। जबकि शेष 40 पद ईडब्ल्यूएस ओबीसी एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।