अच्छी खबर: LPG सिलेंडर 39.50 रुपए सस्ता,आज से नई कीमत लागू…

खबर शेयर करें

Commercial LPG Price Update: 19kg कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है. 19kg कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम प्रति सिलेंडर 39.50 रुपए कम किए गए हैं. नई कीमत आज से लागू कर दी गई है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. करीब 3 हफ्ते पहले ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 21 रुपये बढ़ी थी. तब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई कीमत 1797.50 रुपये हो गई थी.

कीमत बढ़ते समय अच्छी खबर यह रही थी कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. दिसंबर की शुरुआत में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 820 रुपये आंकी गई थी. OMCs की ओर से Commercial LPG Cylinder की नई कीमतों के मुताबिक, राजधानी दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1757 रुपये, मुंबई में 1710 रुपये, कोलकाता में 1868.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये हो गई है.  

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।