CTET 2022: CBSE ने जारी किया CTET 2022 की Answer Key, इस लिंक से करें चेक…

खबर शेयर करें

CTET News: 16 वीं केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा जो कि ऑनलाइन ( CBT ) मोड में 28 दिसंबर 2022 से 07 फरवरी 2023 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की गयी थी। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उत्तर कुंजियाँ वेबसाईट https://ctet.nic.in पर अपलोड कर दी गयी हैं । अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा के दौरान उत्तर अंकित किया गया प्रश्न पत्र वेबसाईट पर उनके लॉग – इन में उप्लब्ध है। जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी ( यों ) से संतुष्ट नहीं हैं वे निम्न लिखित प्रक्रिया द्वारा अपनी चुनौती प्रस्तुत सकते हैं।आगे पढ़िये…

यदि अभ्यर्थी किसी उत्तर कुंजी ( यों ) से संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें Submit Key Challenge लिंक पर क्लिक करना होगा । जिस प्रश्न को चुनौती देना चाहते हैं उसे ड्रॉपडाउन से चुनें तथा Select for Challenge लिंक पर क्लिक करें और जो उत्तर विकल्प आप सही समझते हैं उसे चुनें । यदि अभ्यर्थी एक से अधिक उत्तर विकल्प को सही समझते हैं तो ऐसे सभी इच्छित उत्तर विकल्पों को चुनें । यदि अभ्यर्थियों ने गलत उत्तर विकल्प चुन लिया है तो Click to Update your Answer पर क्लिक करें । यदि अभ्यर्थी और अधिक उत्तर कुंजी ( यों ) को चुनौती देना चाहते हैं तो इसी प्रक्रिया का अनुसरण करें । उत्तर कुंजियों की चुनौती केवल ऑनलाइन उपलब्ध लिंक के माध्यम से दिनांक 14 फरवरी से ( 12.00 Noon ) तक ) ही स्वीकार की जायेगी । किसी अन्य माध्यम तथा ईमेल / डाक या व्यक्तिगत माध्यम से प्रस्तुत चुनौतियां स्वीकार नहीं की जायेंगी । आगे पढ़िये…

चुनौती प्रस्तुत करने के लिए प्रति प्रश्न रू . 1000 / – का भुगतान क्रेडिट / डेबिट कार्ड से दिनांक 17/02/2023 ( 12.00 Noon तक ) ही करना होगा । शुल्क की वापसी ( यदि कोई होगी ) तो क्रेडिट / डेबिट कार्ड खाते में स्थानांतरित की जायेगी अतः अभ्यर्थियों को अपने क्रेडिट / डेबिट कार्ड से भुगतान करने की सलाह दी जाती है । जिन चुनौतियों के सापेक्ष शुल्क प्राप्त होगा केवल वही चुनौतियां सम्बंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा जांची जायेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हुई सनसनीखेज वारदात का खुलासा, पत्नी से संबंध के शक में हुई अमन की हत्या
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।