हल्द्वानी: मनरेगा का नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान, सरकार पर सुमित हृदयेश का हमला

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह महात्मा गांधी का सीधा अपमान है।

सुमित हृदयेश ने सवाल उठाया कि मनरेगा का नाम बदलकर “विकसित भारत – जी राम जी” क्यों किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीबों और मजदूरों के अधिकारों में कटौती कर रही है।

उन्होंने कहा कि जहां पहले मनरेगा के तहत लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, अब सरकार ने इसे घटाकर केवल 60 दिन कर दिया है। इसके साथ ही फंडिंग पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। पहले 90:10 के अनुपात में केंद्र और राज्य सरकार योगदान देती थीं, लेकिन अब इसे 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

कांग्रेस विधायक ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा अपने 50 प्रवक्ताओं और जानकार लोगों के साथ खुली बहस कराए, कांग्रेस इसके लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शहर में बजट खपाने के उद्देश्य से जगह-जगह लाल निशान लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के हितों के खिलाफ बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-एमबीपीजी कॉलेज में मतदान के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट में छात्र घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।