Breaking News: उत्‍तराखंंड में कांग्रेस को एक और झटका, हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति ने दिया इस्तीफा..

खबर शेयर करें

 Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं।

वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।