Breaking: दीवाली पर महंगाई का बम, महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबर शेयर करें

LPG Cylinder Price Hike: दिवाली के जश्न के बीच आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक नवंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। इंडियन ऑयल द्वारा किए गए इस संशोधन के बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 62 रुपये बढ़कर 1802 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

त्योहारी सीजन और शादियों के शुरू होने के साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा किया है। एक नवंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 62 रुपये बढ़ाकर अब दिल्ली में 1802 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है, जो पहले 1740 रुपये थी। महीने की शुरुआत में दामों की इस समीक्षा ने रेस्टोरेंट, होटल और कई छोटे व्यवसायों पर महंगाई का दबाव बढ़ा दिया है, जिनके लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर आवश्यक होते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।