BIG NEWS: CTET के एडमिट कार्ड, वेबसाइट ctet.nic.in पर कैसे करें चेक

खबर शेयर करें

CTET July 2024 Admit Card: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। पुराने पैटर्न के अनुसार सीबीएसई एग्जाम से तीन दिन पूर्व एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा देता है। ऐसे में अनुमान है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा प्रवेश पत्र 4 या 5 जुलाई को जारी किये जा सकते हैं।

एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किये जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पायेंगे। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी जुलाई सेशन की परीक्षा 7 जुलाई 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पेपर 2 का आयोजन सुबह की शिफ्ट में 9:30 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाया जायेगा वहीं पेपर 1 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।