Uttarakhand- (Big News)- हरिद्वार शराब कांड में सीएम धामी का एक्शन, थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

खबर शेयर करें

Haridwar News: पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। एक ग्रामीण के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है। अगल-बगल के दो गांवों में चार मौत शनिवार को हुई। तभी गुरुवार और शुक्रवार को तीन मौत और होने की जानकारी सामने आई। वहीं, जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। एसडीएम सदर करेंगे जांच एक हफ्ते में देंगे जांच रिपोर्ट।

हालांकि, प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत होने की बात से इन्कार किया है। इसके बावजूद, पथरी थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है। पुलिस ने तीन प्रत्याशियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।