भीमतालः होटल में ठहरे पर्यटक की मौत, दिल्ली से आया था परिवार संग घूमने…

खबर शेयर करें

Bhimtal News: खबर भीमताल से है। जहां एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले तबीयत खराब होने पर पर्यटक की पत्नी ने होटल कर्मचारियों की मदद से उसे सीएचसी भीमताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई। आगे पढ़िए…

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली के गोरख पार्क नियर नवदुर्गा मंदिर निवासी रोहित कंसल उम्र 40 वर्ष पुत्र अनिल कुमार अपनी पत्नी बबली कंसल और दो बच्चों के साथ भीमताल घूमने आए थे। जहां वह एक होटल में ठहरे हुए थे। पत्नी का कहना है कि उसके पति रात 12 बजे टीवी देख रहे थे। तभी घबराहट होने पर वह बरामदे में चले गए। लेकिन काफी देर तक कमरे में नहीं लौटें। ऐसे में जब वह देखने गई तो वह बरामदे में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी भीमताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में चिकित्कसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।