गजबः हल्द्वानी में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, यहां लगा रहे थे सब्जी का ठेला

खबर शेयर करें

Haldwani News: पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सत्यापन अभियान में बड़ी खबर सामने आयी है। हल्द्वानी में पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों भारत में अवैध रूप से निवास कर रहे थे। ये दोनों हल्द्वानी में लंबे समय से थे। जिन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पति-पत्नी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सत्यापन अभियान में गौजाजाली बिचली में मुन्नालाल पुत्र राम प्रसाद मौर्या के मकान में दो संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। जब पुलिस ने इनकी जांच पड़ताल की तो दो बांग्लोदशी निकले। पूछताछ में एक ने अपना नाम नारायण विश्वास पुत्र मेघनाद विश्वास निवासी कचुवा अभय नगर सिरधौरपुर 7460 जसौर बांग्लादेश बताया। जबकि दूसरी गौरी विश्वास पत्नी नारायण विश्वास निवासी उसकी पत्नी है। दोनों बीजा पर भारत आये थे। दोनों का वीजा विगत 28 फरवरी को खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बंपर तबादले, कई जिलों में co बदले

गौजाजाली बिचली में रहते थे दोनों

पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री काकोली के उपचार के लिए वर्ष 2023 सितंबर माह में हरिदासपुर पश्चिम बंगाल लैंड इमिग्रेशन चौक पोस्ट से मेडिकल बीजा पर भारत में प्रवेश किया था। मेडिकल बीजा क्रिश्वन मेडिकल कालेज बेलोर तमिलनाडू के लिए किया गया था। जहां मेडिकल कालेज में 13.09.2023 से 25.09.2023 तक इलाज कराया। काकोली को गले का कैसर निकला। इसके बाद पिछले साल नवंबर में तीनों लालकुआं पहुंचे और उसके बाद गौजाजाली बिचली में गौरी की बहन शोभा मौर्य (विश्वास) जिसके द्वारा जो वर्ष 1997 में मुन्नालाल मौर्या के साथ विवाह कर भारत में रह रही है। सात साले पहले उन्होंने हल्द्वानी गौजाजाली बिचली में जमीन लेकर मकान बनाया हैं। उनके यहां यह तीनों रहने लगे। नवंबर 2023 से सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में काकोली का उपचार कराया, लेकिन काकोली की इस वर्ष जुलाई में कैंसर के चलते मौत हो गई। बेटी की मौत के कुछ समय बाद आईटीआई तिराहे पर सब्जी का फड़ लगाकर दोनों यही रहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाजपा नेता दीपेन्द्र कोश्यारी ने मांगें पार्षद प्रत्याशी विद्या देवी के लिए वोट

28 फरवरी करे खत्म हो चुका है वीजा

पुलिस ने बताया कि नारायण विश्वास व गौरी विश्वास जो कि मेडिकल बीजा पर भारत आये थे। उनके वीजे की अवधि 28 फरवरी 2024 को समाप्त हो चुकी है और भारत में अवैध रूप से प्रवास कर रहे हैं। जो एक गंभीर अपराध है।। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें न्यायालय पेश किया जा रहा है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।