अल्मोड़ा: कौसानी में इस हाल में मिली महिला की लाश, दस दिन से थी लापता….

खबर शेयर करें

KAUSANI CRIME NEWS: कौसानी मेंं एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। महिला के पति ने अस्पताल में पहुंचकर महिला की शिनाख्त की। इस पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दे दी। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार कौसानी के अमोली गांव निवासी दीपा देवी पत्नी जगदीश राम विगत नौ नवंबर से लापता थी। महिला के पति ने उसकी कई जगह खोजबीन की। लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने कौसानी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने अमोली गधेरे के समीप बदबू आने की सूचना दी। इसके बाद लोगों ने गधेरे में जाकर देखा। वहां पत्थर से ढकी एक महिला की लाश मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस शव को बागेश्वर जिला अस्पताल ले आयी। आज सुबह महिला का पति अस्पताल पहुंचा तो उसकी महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी दीपा देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी। बेटी के मौत की खबर सुनकर भाई व मां समेत अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

मायके वालों ने आशंका जताई की उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि मृतका की 18 साल की बेटी व 16 साल का बेटा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।