अल्मोड़ा: तहसील मुद्दे को लेकर कल धरना देना नगर व्यापार मंडल, सोमवार को बाजार बंद का एलान…

खबर शेयर करें

Almora News: लंबे समय से तहसील को नगर में स्थापित करने को लेकर व्यापार मंडल और समस्त सामाजिक संगठन द्वारा एक जुट होकर जनहित में आंदोलन की रूप रेखा इस तरह निर्धारित की है। यह जानकारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक गांधी पार्क के बाहर धरना देंगे। साथ ही उन्होंने सोमवार को बाजार बंद और गांधी पार्क से पूरे नगर में प्रदर्शन की बात कही है।

उन्होंने जनहित के इस आंदोलन में सभी ग्रामीण क्षेत्रों की जनता, पेंशनर, सेवानिवृत्त सैनिक संगठन, महिला संगठन, रेड क्रॉस, डे केयर, प्रधान संगठन, सभासद , नगर पालिका अध्यक्ष , देवभूमि प्रदेश सफाई कर्मी संगठन , फड़ व फेरी सगठन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन , राजनीतिक दलों से भागीदारी करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :इन्फिनिटी कप बैडमिंटन टूर्नामेंट: अंडर-15 और अंडर-17 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।