अल्मोड़ाः (बड़ी खबर)- जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी, हल्द्वानी निवासी दंपति, बेटा और बहू घायल

खबर शेयर करें

Almora Accident News: हल्द्वानी से जागेश्वर जा रहे परिवार की कार मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नवाबी रोड, हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी, उनकी पत्नी विमला अधिकारी, पुत्र पारस अधिकारी और पुत्रवधु अंबिका अधिकारी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। राजेंद्र सिंह अधिकारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि पूरा परिवार जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।