हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर खड़ी कार में लगी आग, जलकर हुई खाक

खबर शेयर करें

Haldwani News: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए श्रद्धालु नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की हुई थी और सभी लोग मंदिर में दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई।

Ad Ad

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार इसकी चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रीनवूड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, सोमवार-मंगलवार के लिए फिर ऑरेंज अलर्ट जारी

गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि कार में लोग मौजूद होते, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।