अल्मोड़ा:पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची पर आई 294 आपत्तियां, इस दी जारी होगी अंतिम सूची

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों को लेकर अल्मोड़ा जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भले ही अभी चुनाव की तिथि का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के साथ ही नेताजी बनने के इच्छुक लोग सक्रिय हो गए हैं। वर्षों से जनप्रतिनिधि बनने का सपना संजोए कई लोग आरक्षण व्यवस्था से असंतुष्ट होकर आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं।

जिले की 1106 ग्राम पंचायतों में आरक्षण सूची को लेकर रविवार देर शाम तक कुल 294 आपत्तियां दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक 185 आपत्तियां ग्राम प्रधान पद को लेकर आई हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 69, बीडीसी सदस्य के लिए 69, जिला पंचायत सदस्य के लिए 33 और ब्लॉक प्रमुख पद पर 7 आपत्तियां दर्ज हुई हैं।

निर्वाचन आयोग इन आपत्तियों की समीक्षा और निस्तारण तथ्यों के आधार पर कर रहा है। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद 18 जून को अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पीएनबी के सीएसआर सहयोग से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।