Weather News: उत्तराखंड-हिमाचल में आरेंज अलर्ट, आसमानी बिजली गिरने और तेज वर्षा की संभावना

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक पंजाब और उससे सटे हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मप्र, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, आसमानी बिजली गिरने और तेज हवा के साथ तेज वर्षा की संभावना जताई है।

नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। सोमवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।