ओखलकांडा: वनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

खबर शेयर करें

Okhalkanda News: नैनीताल वन प्रभाग द्वारा पजैना वन पंचायत में वनाग्नि सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वनों को आग से बचाने के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। वन आरक्षी ललित सिंह भौर्याल एवं वन बीट अधिकारी ढोलीगांव अनिल कुमार ने ग्रामीणों को वनों में लगने वाली आग से बचाने को जागरूक किया। कहा कि वनों में आग लगने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल वन प्रभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में सूचना देनी चाहिए, ताकि जीव जंतुओं को बचाया जा सके। आग से वनों को बचाया जा सके।

वनसरपंच पजैना चन्दन सिंह बिष्ट ने कहा कि कहा कि जंगलों में आग से कई प्राणियों को नुकसान पहुंचता है, वहीं पर्यावरण और हमारे दैनिक जीवन पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करें और क्रू स्टेशन में तैनात फायर कर्मचारियों को सूचित करें। इस दौरान वन आरक्षी ललित सिंह भौर्याल एवं अनिल कुमार एवं पजैना वन पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।