उत्तराखंड: नैनीताल में बारिश के साथ जमकर बरसे ओले, सफेद चादर से ढ़की सरोवर नगरी…

खबर शेयर करें

Nainital Weather: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जिसके बाद आज नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई। पूरी सरोवर नगरी सफेद चादर से ढक गई। मानो मार्च में बर्फ गिर गई हो। अचानक मौसम के बदलने से नैनीताल का तापमान गिर गया। ठंड बढ़ी तो पर्यटक भी होटलों के कमरों में ठिठक गये। आगे पढ़िए…

सरोवर नगरी नैनीताल में दोपहर में बरसात और ओलावृष्टि ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान शहर में करीब 3 इंच ओलावृष्टि हुई। ओलों के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्च माह में हुई ओलावृष्टि ने नैनीताल शहर के लोगों के लिए दिक्कत के साथ कास्तकारों की परेशानी को भी बढ़ा दी है। ओलों से न केवल फल, फूल, सब्जी से काश्तकारों को नुकसान बल्कि पर्यटक भी अपने होटलों के कमरों में दुबककर छुप गए हैं। नतीजन पूरा बाजार सुना पड़ गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।