उत्तराखंडः (गजब)- मां जेल गई तो बेटी ने मायके आकर संभाल लिया स्मैक का धंधा, फिर बेटी भी पहुंची जेल

खबर शेयर करें

Roorki News: उत्तराखंड में स्मैक का कारोबार बड़ी तेजी से फैला है। इसमें केवल पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल है। अब एक खबर हरिद्वार के कलियर से है। जहां मां के जेल जाने के बाद बेटी ने मायके आक मां की धंध संभाल लिया। लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आइये जानते है पूरा मामला क्या है। आगे पढ़िए…

पुलिस ने कलियर निवासी एक महिला मेहताब को करीब तीन माह पहले स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोंपी महिला इस समय रुड़की जेल में बंद है। उसकी बेटी शबनम का ससुराल पथरी थाना क्षेत्र में है। स्मैक के धंधे में जब मां के जेल गई तो बेटी शबनम मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि मायके में रह कर वह मां का स्मैक का अवैध धंधा चला रही थी। इधर कलियर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो जिसके बाद पुलिस ने रहमतपुर रोड पर एक कब्रिस्तान के निकट खड़ी शबनम को पुलिस ने पकड़ लिया। वह स्मैक की खेप बेचने आयी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस पता लगा रही कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे बेचने वाली थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।