उत्तराखंडः लुंगी में योगा करते हुए पूर्व सीएम रावत का वीडियो वायरल, भाजपा बोली लुंगी डांस से राजनीति नहीं चलती…

खबर शेयर करें

Haridwar News: एक बार फिर उत्तराखंड की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चर्चाओं में है। इस बार पुलिस थाने के बाहर हठयोग को लेकर वह सोशल मीडिया पर छाये है। हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाने में हरीश रावत धोती (लुंगी) पहने एक ही जगह पर खड़े होकर वॉक करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके इस वीडियो पर प्रदेश भाजपा ने तंज किया कि लुंगी डांस से राजनीति नहीं चलती।

बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में भाजपा के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। हरीश रावत ने मुकदमा वापस न लेने तक थाना परिसर में धरना देने की घोषणा की है। शनिवार की सुबह उन्‍होंने बहादराबाद थाना परिसर में योगाभ्‍यास किया। इस दौरान उन्‍होंने थाना परिसर में सफाई भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनका दिन और रात पुलिस थाने के मुख्य द्वार के बाहर कट रहा है। उन्होंने वहां अपना बिस्तर लगा दिया है। सुबह उठकर वे थाने के मुख्य गेट के बाहर ही योग अभ्यास आदि कर रहे हैं। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल भी हुआ। इस वीडियो की सियासी हलकों में जमकर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, मंगलवार को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हठयोग पर तंज कसते हुए कहा कि लुंगी डांस से राजनीति नहीं चमकती। इसे ओछी राजनीति करार दिया। भट्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान विघ्न और बाधाएं डालने के मामले में पुलिस में मुकदमें दर्ज किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।