उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किये इस परीक्षा के ADMIT CARD, इस लिंक से करें डाउनलोड…

खबर शेयर करें

UKPSC RO ARO Admit Card 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड (UKPSC RO ARO Admit Card 2022) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 मार्च 2022 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम, सुरंग T-8 और T-8M हुई आर-पार

महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी के 12 और सहायक समीक्षा अधिकारी के 5 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर 2021 तक चली थी। इन पदों पर भर्तियों के लिए 15 अगस्त 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। सबसे पहले अभ्यर्थी UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं। .होम पेज पर दिए गए Exams/ Recruitments सेक्शन में जाएं। यहां महाधिवक्ता कार्यालय के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2021 के ऑनलाइन , प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के संबंध में (13-03-2022) के लिंक पर क्लिक करें। अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।

Ad

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की अधिकतम उम्र 42 वर्ष मांगी गई थी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।