उत्तराखंडः देवभूमि की दो बेटियां खेलेंगी WPL, गुजरात ने लगाई लाखों की बोली..

खबर शेयर करें

Women’s Premier League: देवभूमि की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे है। सेना से लेकर खेल के मैदान तक बेटियों ने देवभूमि का मान बढ़ाया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली उत्तराखंड की दो बेटियों का चयन महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन के लिए हुआ है। उत्तराखंड की दो खिलाड़ियों पर गुजरात ने धनवर्षा करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िये…

जी हां दून निवासी स्नेह राणा और उत्तरकाशी निवासी मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। गुजरात ने ऑल राउंडर स्नेह राणा पर 75 लाख और मध्यम तेज गेंदबाज, बल्लेबाज मानसी जोशी को 30 लाख रुपये में खरीदा है। अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियों मंे रहने वाली उत्तराखंड की दोनों बेटियों को गुजरात ने खरीदा है। दोनों अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारत को कई दमदार मैच जीता चुके है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।