उत्तराखंड: आज कोरोना पॉजिटिवों से ज्यादा कोरोना को मात देने वाला आंकड़ा, देखिये राहत भरे आंकड़े

खबर शेयर करें

CORONA UPDATE UTTARAKHAND: आज उत्तराखंड से अच्छी खबर है। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 5034 लोगों ने कोरोना को हराकर घर वापसी की है जबकि प्रदेश में 4496 नए मामले आए हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 188 लोगों की मौत हो गई है। अब राज्य में 78802 एक्टिव मामले हैं जबकि कुल आंकड़ा 287286 पहुंच गया है। जिनमें से 198530 लोग यानी 69 फ़ीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 4811 लोगों की मौत हो चुकी है अभी 14471 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

आज अल्मोड़ा में 65 बागेश्वर में 153 चमोली में 211 चंपावत में 41 देहरादून में 1248 हरिद्वार में 572 नैनीताल में 117 पौड़ी गढ़वाल में 391 पिथौरागढ़ में शो रुद्रप्रयाग में 356 टिहरी गढ़वाल में 498 उधम सिंह नगर में 393 और उत्तरकाशी में 351 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।