उत्तराखंड: UKSSSC की ये पांच भर्तियां हुई रद्द, कैबिनेट ने लगाई मुहर

खबर शेयर करें

Uttaralhand News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही पांच भर्तियों को कैबिनेट ने रद्द करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। जिसमें पुलिस रैंकर परीक्षा को भी रद्द किया गया है। वाहन चालक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, कर्मशाला निरीक्षक भर्ती परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है।

राज्य कैबिनेट की बैठक में पांच भर्तियों के 770 पदों की भर्तियों को रद्द करने का फैसला लिया है इसके साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रद्द की गई भर्तियों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया गया है। जिसका कैलेंडर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द जारी करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।