उत्तराखंड: किन्नर बनकर उगाई करते मिला पहाड़ में युवक, तभी पहुंच गये असली किन्नर….

खबर शेयर करें

NAINITAL NEWS: भवाली में एक गजब का मामला सामने आया। जहां एक युवक किन्नर को भेष बनाकर बधाई के पैसे मांगने पहुंचा। लेकिन तभी उसका सामना असली किन्नर से हो गया फिर क्या था असली किन्नरों ने उसे पकडक़र जमकर पीट दिया। इस दौरान मारपीट में युवक के पकड़े भी फाड़ डाले। मामला का निपटारा वही कर दिया गया पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा।

हुआं यूं कि शनिवार को नैनीताल निवासी युवक नगर में किन्नर का भेष बनाकर घर-घर जाकर बधाई के रूप में रुपये, कपड़े मांग रहा था। ऐसे में युवक नैनीताल रोड की ओर बधाई मांगने चले गया। तभी एक ओर से कुछ और किन्नर भी वहां पहुंच गए। अब क्या था युवक है होश उड़ गये। नकली किन्नर को देखकर असली किन्नरों ने उसकी जमकर धुनाई लगाई और कपड़े भी फाड़ डाले।

इसके बाद युवक से किन्नरों ने पूछताछ की तो उसने खुद को नैनीताल का रहने वाला बताया। इसके बाद युवक किन्नरों से खुद अपने साथ ले जाने की बात कहने लगा। वह लगातार उसे साथ रखने के लिए मनाता रहा। कुछ समय बाद उसे किन्नरों ने उसे भवाली में ऐसी हरकत न करने की बात कहकर छोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: सुरेश भट्ट ने प्रदेशवासियों और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी दशहरे की शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।