उत्तराखंडः सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे अभय देओल, लिया भांग की चटनी का स्वाद…

खबर शेयर करें

Nainital News: नैनीताल पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां देश-विदेश से हर साल 12 महीने पर्यटक आते है। आजकल यहां फिल्म बन टिक्की की शूटिंग चल रही है। इसके लिए अभिनेता अभय देओल नैनीताल पहुंचे हैं। सेंट जोसेफ कॉलेज में उन्होंने कई सीन फिल्माए हैं। सेंट जोसेफ से विंटर लाइन सहित प्राकृतिक सुंदरता की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हॉलीवुड फिल्म-हैरी पॉटर के विद्यालय हॉगवर्ट्स और अपने जीवन के 10 वर्ष पुराने कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं।

इस दौरान अभय ने कहा कि नैनीताल की खूबसूरती के बारे में उन्होंने जितना सुना था, शहर उससे कई गुना सुंदर है। नैनीताल में रहने के दौरान उन्हें भांग की चटनी, आलू के गुटके जैसी कई कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लिया। फिल्म के प्रोड्यूसर व मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि नैनीताल में ही लिखी गई फिल्म को सजीव रूप देने के लिए शूटिंग भी यहीं की जा रही है। नैनीताल खूबसूरती के लिहाज से बेमिसाल हैं। उन्होंने घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर फिल्म की सफलता की मुराद भी मांगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।