उत्तराखंडः नैनीताल, पौड़ी में जमकर बरसे ओलावृष्टि, पहाड़ में यहां हुई बर्फबारी…

खबर शेयर करें

Dehrdun Weather: उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार दोपहर बाद नैनीताल और पौड़ी में जमकर ओलावृष्टि हुई। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पहाड़ के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरूवार रात और शुक्रवार को हिमपात हुआ। हिमपात के साथ मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर बूंदी और छियालेख के बीच बंद हो गया है। मार्ग पर 10 वाहनों के फंसे होने की खबर है। गुरूवार रात धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भारी बर्फबारी हुई। आगे पढ़िए…

इस दौरान अचानक मौसम के करवट बदलने से हुए हिमपात और मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद हो गया। आज यातायात सुचारु होने की उम्मीद है। नै। नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि हुई। भीमताल में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।