उत्तराखंडः निकाह के बीच पहुंची युवती, बोली रिश्ता मेरे से शादी किसी ओर से…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: खबर नैनीताल जिले के रामनगर से है। जहां निकाह की सारी तैयारी चल रही थी। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच खुशी का माहौल था। तभी अचानक एक युवती आ धमकी और उसके बाद हो हंगामा हो गया। जसपुर से पहुंची युवती ने दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला पुलिस के दरबार तक पहुच गया। उधर दुल्हन पक्ष वालों ने शादी से इनकार कर दिया। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी में एक युवक का निकाह नगर में ही युवती से हो रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को निकाह की तैयारी चल रही थी। तभी जसपुर से एक युवती दूल्हे के घर निकाह रुकवाने के लिए पहुंच गई। युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले युवक का रिश्ता उससे हुआ था। लेकिन अब वह दूसरी लड़की से निकाह कर रहा है। जिसके बाद निकाह में पहुंची युवती ने निकाह का विरोध शुरू कर दिया। हो हंगामा देख मामला कोतवाली पहुंच गया। दूल्हा पक्ष व युवती पक्ष ने पुलिस के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा। इस दौरान दूल्हे ने जसपुर से आई युवती से निकाह करने से मना कर दिया। पूरा मामला खुलने और हंगामा होने के बाद उधर दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से मना कर दिया है। फिलहाल कोई शिकायत किसी भी पक्ष ने नहीं की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।