उत्तराखंडः पहाड़ के राजेश भंडारी बने वायुसेना में उप प्रमुख, देवभूमि के गौरव का पल…

खबर शेयर करें

Tehri News: देवभूमि उत्तराखंड के वीर हमेशा ही भारत मां की रक्षा के लिए आगे रहे है। यहां का हर युवा एक फौजी बनना चाहता है। यहीं नहीं अब बेटों के साथ ही बेटियों ने भी भारतीय सेना में अपना दमखम दिखाया है। देवभूमि की झोली में एक और सफलता आयी हे। अब राजेश भंडारी ने वायुसेना में देवभूमि का नाम रोशन किया है। मूलरूप से टिहरी निवासी राजेश भंडारी को वायुसेना में उप प्रमुख बनाया गया है। उनकी नियुक्ति एयरफोर्स मुख्यालय नई दिल्ली में बतौर असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर हुई है। आगे पढ़िए…

गौरतलब है कि 15 दिसंबर 1990 को एयरफोर्स में कमीशन्ड ऑफिसर हुए थे। उनकी शिक्षा देहरादून में हुई है। एक फरवरी 2022 को एयर कमोडोर पद पर पदोन्नत हुए थे। उनकी पत्नी ज्योति भंडारी दिल्ली के गोयंका स्कूल शिक्षिका रही हैं जबकि बेटी स्वाति भंडारी बेंगलुरु में डॉक्टर और पुत्र तेजस भंडारी बैंगलुरू से एमबीए कर रहे हैं। अभी चार माह पहले ही वे गांव में आयोजित सामूहिक पूजा में शामिल होने गांव आए थे। वह शादी, पूजा-पाठ में गांव आते रहते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।