उत्तराखंड: पत्नी की अश्लील हरकतों से परेशान पति पहुंचा कोतवाली, बोला साहब इसे नारी निकेतन भेज दो…

खबर शेयर करें

BAGESHWAR CRIME NEWS: बागेश्वर के कांडा क्षेत्र से यह खबर है कि यहां एक पति अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान है पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई दिनों से उसके साथ नहीं रहती है और वह देह व्यापार के लिए अन्य महिलाओं को भी उकसा रही है, यही नहीं हाल ही में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह किसी अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखी जा रही हैं। पति ने पुलिस अधीक्षक से वीडियो की जांच की मांग करते हुए पत्नी को नारी निकेतन भेजने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के पास पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लेकर शिकायत की कि वह गलत काम करती है, और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए उकसाती है और उसका एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वह अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करते देखी जा रही हैं। पुलिस से गुहार लगाते हुए पति ने कहा है कि उसकी पत्नी की हरकतों से पूरा गांव परेशान है। उन्होंने वीडियो की जांच कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वही पति के अपनी ही पत्नी के आरोप लगाने पर इस बात से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।