उत्तराखंड :(शाबास)- वायु सेना में उड़ान भरेंगी देवभूमि की निधि, इस दिन बनेंगी फ्लाइंग आफिसर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Dehradun:देवभूमि की बेटियां लगातार सफलताओंं के झंडे गांड रही है। एक के बाद एक प्रतिभा अपनी लोहा का डंका बजा रही है। अब दून की बेटी निधि बिष्ट वायु सेना में उड़ान भरने को तैयार हैं। आगामी 19 जून को हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकेडमी से पासआउट होकर फ्लाइंग आफिसर बनेंगी। बेहद साधारण परिवार में जन्मी निधि का पहला सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना था। लेकिन देवभूमि के जांबाजों की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने सेना में जाने का निश्चय किया।

निधि अस्वालस्यूं क्षेत्र महड़ गांव की रहने वाली है। उनकी मां ऊषा बिष्ट गृहणी हैं और पिता अनिल बिष्ट निजी क्षेत्र में कार्यरत है। वन अनुसंधान संस्थान से स्नातकोत्तर व पीएचडी करने वाली निधि के पास वानिकी अनुसंधान के रूप में करियर बनाने का सुनहरा अवसर था। लेकिन उन्होंनेे ऐसा न कर सिविल सेवा में जाने का मन बनाया लेकिन फिर समय ने करवट ली और उन्हें सेना की जांबाजी के किस्से प्रेरित करने लगे। उन्हें लगने लगा कि देश की सच्ची सेवा सिर्फ सेना में जाकर ही की जा सकती है।

बचपन से ही पढ़ाई में होनहार निधि ने आसानी से एयर फोर्स कामन एडमिशन टेस्ट पास कर लिया और पिछले साल अगस्त माह में वह 11 माह के प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद चली गईं। निधि की मां ऊषा बिष्ट ने बताया कि उनके परिवार के लिए इससे अधिक खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती।निधि का परिवार इस समय देहरादून के केदारपुरम में रहता है। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।