उत्तराखंडः (दुखद)- हल्द्वानी में छोटे भाई ने दी जान तो सदमे में बड़े भाई की भी मौत, परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

Haldwani News: होली पर कई जगह से दुखद खबरें आ रही है। हल्द्वानी में हुए दर्दनाक एक्सीडेंट ने हर किसी को झकझोर दिया। अब खबर हल्द्वानी से ही है। जहां एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई। आगे पढ़िये…

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में एक ही परिवार में दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते रिक्शा चलाने वाले अनिल सक्सेना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर भाई के मौत की खबर बड़े भाई को मिली तो उसकी भीहार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह यूपी से हल्द्वानी लौट रहे था। लेकिन भाई के मौत की खबर से सदमे में बड़े भाई अनूप की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।