RUDRAPUR NEWS: राज्य में बढ़ते हुए कोविड-19 के नये संस्करण ओमिक्राॅन जो कि तेजी से फैलने की क्षमता रखता है जिसको लेकर वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने गम्भीर चिंता जताई है। अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में कोविड-19 के नये संस्करण ओमिक्राॅन के बढ़ते संक्रमण के कारण जनपद ऊधम सिंह नगर में विद्यालय में जाने वाले छात्र/छात्राओं में ओमिक्राॅन संक्रमण के आसन्न खतरे से बचाव के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर गुरूवार से 31 दिसम्बर शुक्रवार को जनपद को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।