उत्तराखंड: पहाड़ की वादियों में पहुंचे पुष्पा के हीरो सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: शुक्रवार को फिल्म पुष्पा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन पहाड़ की सुंदर वादियों में आराम फरमाने के लिए पहुंचे। एक होटल में पहाड़ी वेशभूषा में उनका स्वागत कर उन्हें रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। वह एक सप्ताह के लिए नरेंद्रनगर पांच सितारा होटल पहुंचे। रिजॉर्ट में उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंची तो मीडिया कर्मियों के साथ उनके फैंस भी उनसे मिलने यहां पहुंच गए, लेकिन वह किसी से मिले बिना सीधे होटल पहुंच गए, जिससे लोगों को निराश लौटना पड़ा। फैंस उनसे मिलने के इरादे से होटल के बाहर गेट पर गए, लेकिन वह अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए।

अर्जुन ने आस-पास के क्षेत्र और उत्तराखंड के बारे में भी कई जानकारियां हासिल कीं। पुष्पा फिल्म से चर्चाओं में आए अल्लू ने पहाड़ी व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। पहाड़ की शांत वादियों में एक सप्ताह बिताने के बाद वह तीन मार्च को लौट जाएंगे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।