उत्तराखंड: पुरानी पेंशन को लेकर हल्द्वानी की सड़कों पर कर्मचारियों जन सैलाब, पढ़िए पुरी खबर…

खबर शेयर करें

Haldwani News: लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और आंदोलन होते रहे हैं। इसी क्रम में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हल्द्वानी में NMOPS के बैनर तले हजारों कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वाटिका बैंकट हॉल से शहीद पार्क तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जुलूस भी निकाला। प्रदर्शन में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हित पर कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। आगे पढ़िए…

विजय कुमार बंधु ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया है। पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है, अगर देश के 5 राज्यों ने इस पेंशन को लागू कर दिया है तो उत्तराखंड सरकार को भी इस पेंशन को लागू कर देना चाहिए, नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस इस दौरान प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।